अब भाजपा ईस्ट इंडिया बीजेपी हो गई... नौकरी से निकाले जाने के बाद जमकर बरसे सिपाही सुनील शुक्ला, बर्खास्तगी के बाद बनाया वीडियो
सुनील कुमार शुक्ला बर्खास्तगी मामले में नया मोड़ आया है. पुलिस सेवा से हटाए जाने के बाद जारी वीडियो में उन्होंने सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि विभाग ने कार्रवाई को जांच रिपोर्ट पर आधारित बताया.
ADVERTISEMENT

Sunil Kumar Shukla Release a Video News
Sunil Kumar Shukla Dismissal News: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला का एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में उन्होंने अपनी बर्खास्तगी पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार और बीजेपी पर तीखी टिप्पणी की है. वहीं, इससे पहले लखनऊ पुलिस ने विभागीय जांच में सोशल मीडिया और मीडिया मंचों के दुरुपयोग, अनुशासनहीनता तथा नियमों के लगातार उल्लंघन के आरोप सिद्ध होने के बाद उन्हें पुलिस सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की थी.