गाजियाबाद में 25 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर... 2001 से इस जमीन पर था कब्जा, 225 वर्ग मीटर जमीन खाली
Ghaziabad Bulldozer Action: गाजियाबाद में रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक अवैध तीन मंजिला मजार को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. प्रशासन का दावा है कि यह मजार जिस जगह बनी थी, वह यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPSIDA) की जमीन है जो ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आती है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Bulldozer Action: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में प्रशासन ने एक बहुत बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है. रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक अवैध तीन मंजिला मजार को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है. प्रशासन का दावा है कि यह मजार जिस जगह बनी थी, वह यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPSIDA) की जमीन है जो ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आती है.