लेटेस्ट न्यूज़

‘बाबरी’ की लड़ाई लड़ने वाले इकबाल अंसारी को मिला राम मंदिर उद्घाटन का न्यौता, बेटी ने कही ये बात

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी को शुक्रवार को 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला. अंसारी ने कहा कि वह भव्य समारोह में शामिल होंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ram Mandir Update: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी को शुक्रवार को 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता मिला. अंसारी ने कहा कि वह भव्य समारोह में शामिल होंगे. अंसारी ने कहा, “यह अयोध्या नगरी है, यह धर्म की नगरी है, यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के देवी-देवता विराजमान हैं. अयोध्या के हिंदू और मुसलमानों के बीच भाईचारा और एकता है और कोई असहजता नहीं है. चाहे वह मंदिर हो, मस्जिद हो या गुरुद्वारा, कोई भेदभाव नहीं है. अयोध्या आने वालों के मन में समरसता का भाव है.”