लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर का जिक्र कर PM मोदी हुए भावुक, बोले- आराध्य के दर्शन टेंट में करने की पीड़ा दूर हो रही

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र कर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन टेंट में करने की दशकों की पीड़ा अब दूर होने जा रही है. बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में पीएम मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और इसके बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा.