अयोध्या राम मंदिर के 2 हजार फीट नीचे साल 2957 तक के लिए दबाया गया टाइम कैप्सूल? जानें सच्चाई
Ram Mandir Time Capsule: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के करीब 2 हजार फीट नीचे टाइम कैप्सूल रखा गया है, जिससे राम मंदिर का इतिहास हमेशा के लिए जिंदा रहे.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 500 साल बाद राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण किया गया है. राम मंदिर में रामलला की आने वाली 22 जनवरी के दिन प्राण प्रतिष्ठा भी हो जाएगी. इस पल को ऐतिहासिक माना जा रहा है. दरअसल राम मंदिर और राम मंदिर के लिए किए गए संघर्ष का एक इतिहास रहा है. जब ये विवाद कोर्ट में था तब इतिहास के साथ-साथ पुरातत्व सर्वेक्षण की भी अहम भूमिका रही थी. ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के करीब 2 हजार फीट नीचे टाइम कैप्सूल दबाया गया है, जिससे राम मंदिर का इतिहास हमेशा के लिए जिंदा रहे. UP Tak ने इस दावे की पड़ताल की है. ये दावा सही है या गलत? ये जानने से पहले आप पहले ये जानिए कि आखिर ये टाइम कैप्सूल होता क्या है?.