लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज से 5-10 मिनट की दूरी पर मिलेंगे 11 लाख से कम कीमत के फ्लैट्स, ये है पूरी योजना

Lucknow LDA Flats Scheme: लखनऊ के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बनी सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना में 72 EWS भवन 10.70 लाख में मिलेंगे. प्राइम लोकेशन पर बने इन फ्लैट्स की मांग तेज होने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Lucknow LDA Flats Scheme
Lucknow LDA Flats Scheme
social share
google news

Lucknow LDA Flats Scheme: लखनऊ में घर का सपना देखने वालों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक शानदार मौका लेकर आया है. प्राधिकरण ने दो बड़ी आवासीय योजनाएं लॉन्च की हैं, जिनके तहत कुल 2,568 फ्लैट्स उपलब्ध होंगे. इन योजनाओं में सबसे खास सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना है. इस योजना के तहत फ्लैट्स डालीबाग इलाके में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बनाए गए हैं.