बरेली में अब बेग मैरिज लॉन और खान मोटर गैरेज सील! वाजिद और नासिर के साथ ये क्या हो गया
उत्तर प्रदेश के बरेली में I Love Muhammad को लेकर हुए बवाल और हिंसा के बाद आरोपियों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है. इसी बीच बरेली विकास प्राधिकरण ने तौकीर रजा के दो करीबी सहयोगियों की संपत्तियां सील कर दीं हैं. इनमें से एक हैं वाजिद बेग, जिनका बेग मैरिज लॉन प्रशासन सील किया गया है.
ADVERTISEMENT

Marriage Lawn has been sealed
उत्तर प्रदेश के बरेली में I Love Muhammad को लेकर हुए बवाल और हिंसा के बाद आरोपियों पर लगातार प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है. खासकर पुलिस-प्रशासन ने इस बवाल के मुख्य आरोपी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के करीबियों को कुछ ज्यादा ही निशाने पर ले रखा है. इसी क्रम में सोमवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने तौकीर रजा के दो करीबी सहयोगियों की संपत्तियां सील कर दीं हैं. इनमें से एक हैं वाजिद बेग, जिनका बेग मैरिज लॉन प्रशासन सील किया गया है. मैरिज लॉन में अवैध निर्माण की शिकायत है. इसी तरह पार्षद नासिर खान का खान मोटर गैरेज भी फाइट एंक्लेव क्षेत्र में सील कर दिया गया है.