अयोध्या गैंग रेप केस में बड़ा ऐक्शन, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आरोपी मोईद के साथ अब ये होगा
Ayodhya gang rape case: अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंग रेप के केस में सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है. इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं करने और केस दर्ज करने में की गई देरी की गाज पुलिसवालों पर गिरी है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya gang rape victim's mother meet CM Yogi
Ayodhya gang rape case: अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंग रेप के केस में सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है. इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं करने और केस दर्ज करने में की गई देरी की गाज पुलिसवालों पर गिरी है. पूराकलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा इस मामले के मुख्य आरोपी मोईद खान की संपत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है. मोईद खान पर सरकारी जमीनों और तालाबों पर कब्जे का भी आरोप लगा है.