लेटेस्ट न्यूज़

बिहार में दुलारचंद यादव की हत्या पर अखिलेश यादव ने दिया तगड़ा रिएक्शन, ये सब बातें बोल गए

Dularchand Yadav Muder News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में जन सुराज प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या से सूबे की राजनीति गरमा गई है. इस हत्याकांड पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रया दी है.

ADVERTISEMENT

 Akhilesh Yadav sparks controversy by suggesting not to spend on lamps on Diwali
अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Dularchand Yadav Muder News: बिहार के मोकामा में गुरुवार को जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या कर दी गई. यह हत्या बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक 7 दिन पहले हुई है. दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है. विपक्षी दल खराब लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देकर सत्ताधारी NDA पर निशाना साध रहे हैं. इस हत्यकांड पर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का भी बयान सामने आ गया है.