UPTak Baithak Logo

अयोध्या: होटल का दरवाजा लॉक करना भूल गई थीं एक्ट्रेस आम्रपाली, बाप-बेटे ने कर दिया हाथ साफ

Ayodhya News: भोजपुरी फिल्मों की सबसे चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अयोध्या में शूटिंग करने के लिए पहुंची तो अचानक उनके साथ बड़ा हादसा हो गया.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya News: भोजपुरी फिल्मों की सबसे चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अयोध्या में शूटिंग करने के लिए पहुंची तो अचानक उनके साथ बड़ा हादसा हो गया. दरअसल सिविल लाइंस स्थित जिस होटल में वह रुकी थीं, वहीं से गुरुवार सुबह उनका पर्स चोरी हो गया. आम्रपाली के अनुसार, पर्स में उनके जेवरात और मोबाइल भी थे. हालांकि मामले की इसकी जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई अयोध्या पुलिस ने न सिर्फ 24 घंटे में ही चोरी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया, बल्कि चोरी का एक एक सामान भी बरामद किया. यह दोनों आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं. सामान वापस मिलने के बाद अब आम्रपाली यूपी पुलिस के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते नही थक रही हैं.