लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या को राममय बनाने की तैयारी! हाईवे पर लगवाई जा रहीं भगवान राम के कई रूपों की मूर्ति

Ayodhya News: धर्मनगरी अयोध्या में त्रेता युग के वन गमन मार्ग व राम जानकी मार्ग के इतिहास के बारे में पूरी दुनिया जानती है, लेकिन…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Ayodhya News: धर्मनगरी अयोध्या में त्रेता युग के वन गमन मार्ग व राम जानकी मार्ग के इतिहास के बारे में पूरी दुनिया जानती है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार ने अब अयोध्या में एक नए इतिहास की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि अयोध्या से जुड़ने वाले लखनऊ-गोरखपुर मार्ग को श्री राम मार्ग के रूप में तैयार किया जा रहा है. इसके चलते अयोध्या आने से पहले श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के कई रूपों का दर्शन प्राप्त होगा और अयोध्या पहुंचते ही उनके कानों में राम की धुन भी गुनगुनाने लगेंगी.

दरअसल, अयोध्या के नेशनल हाईवे को 6 लेन से जोड़े जाने के साथ ही रामायण के प्रसंगों के तर्ज पर सजाया जा रहा है. हाईवे पर सहादतगंज से रामघाट तक भगवान श्री राम के बाल्यकाल से लेकर वनवासी व राजाराम तक के विभिन्न रूपों की मूर्तियों को भी लगाया जा रहा है. इस मामले पर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव से पहले NH-27 के डिवाइडर पर सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है, जिसमें अयोध्या के आध्यात्मिक से जुड़ी हुई मूर्तियां लग रही हैं. उन्होंने कहा कि डिवाइडर पर वायर फिलिसिंग और केबिल तार भी लगाया जा रहा है.

डीएम ने कहा, “जब श्रद्धालु यहां पर प्रवेश करेंगे, तो उनको मालूम चलेगा कि वे आध्यात्मिक नगरी में प्रवेश कर रहे हैं. अयोध्या का अध्यात्म जो पुराना रिश्ता रहा है. उससे हम लोग हर एक एक चीजों को कनेक्ट कर रहे हैं. राम की पैड़ी को विस्तार देने का काम शुरू किया जा रहा है.”

अयोध्या में प्रवेश लेते ही सुनाई देंगे लता मंगेशकर के भजन, रामनगरी पहुंची 14 टन की वीणा