UPTak Baithak Logo

Amethi News: अमेठी में भूमाफियाओं पर बड़ा एक्शन, बिना अनुमति प्लॉटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों पर होगी सख्त कार्रवाई

Amethi Illegal Plotting Crackdown: अमेठी में अवैध प्लॉटिंग और कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त के नाम पर चल रहे खेल पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है. बिना अनुमति भूखंड बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलरों को एंटी भूमाफिया अभियान के तहत चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और अभियोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

Amethi Anti Land Mafia Campaign
Amethi Anti Land Mafia Campaign
social share
google news

Amethi News: अमेठी में अब भूमाफियाओं की खैर नहीं. जिला प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग कर कमाई करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि बिना अनुमति, नक्शा और लेआउट पास कराए कृषि भूमि को काटकर बेचने वालों के खिलाफ एंटी भूमाफिया अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई होगी. धोखाधड़ी, शांति भंग और स्टाम्प शुल्क की चोरी करने वालों पर अपराधिक अभियोजन भी तय किया जाएगा.