लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले योगी सरकार का ये सख्त आदेश आया सामने, पेपर देने वालों के लिए बड़ी राहत...

ADVERTISEMENT

UP Police Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 8, 9 और 10 जून को होने वाली परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं.

social share
Google CTA

UP Police Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में होने वाली बहुचर्चित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. लगभग 32,000 पदों पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. सरकार ने परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से कराने के लिए व्यापक तैयारी के निर्देश दिए हैं.