लेटेस्ट न्यूज़

उनके कहने पर चलाई गोलियां.... खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग करने वाले गार्ड्स ने कर दिया बड़ा खुलासा

पटना में कोचिंग संस्थानों की वर्चस्व की लड़ाई के बीच खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है. गार्ड्स ने पूछताछ में फायरिंग का दावा खान सर के निर्देश पर होने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

Khan Sir FIR
Khan Sir FIR
social share
Google CTA

पटना में दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. खान सर की कोचिंग के बाहर वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. इस पूरे मामले में सबसे बड़ा अपडेट खान सर के निजी सुरक्षाकर्मियों को लेकर सामने आया है. पुलिस पूछताछ में ये सामने आया है कि ये दोनों गार्ड्स उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. गिरफ्तार किए गए दोनों गार्ड्स ने यह कबूल किया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोलियां चलाई थीं.