लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में बोलेरो की पेड़ से हुई जोरदार टक्कर, केला देवी मंदिर से लौट रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENT

आगरा के चित्राहाट में बोलेरो हादसे में पांच लोगों की मौत हुई और चार गंभीर रूप से घायल हैं. ड्राइवर की नींद लगने से यह दुर्घटना हुई मानी जा रही है. प्रशासन जांच कर राहत कार्य कर रहा है.

social share
google news

आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यह हादसा पई गांव के पास हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. वाहन में सवार श्रद्धालु केला देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे. इस भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पुलिस और राहत टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक तीन साल की बच्ची शामिल है.