लेटेस्ट न्यूज़

मॉनसून के बीच आगरा में सांपों का आतंक, स्पेक्टेक्ल्ड कोबरा समेत इन प्रजाति के 100+ सांप पकड़े गए

आगरा में बरसात के मौसम में अब तक सैकड़ों की संख्या में सांप देखे गए हैं जिनमें से वाइल्डलाइफ एसओएस ने 100 सांपों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है.

ADVERTISEMENT

Snake Rescue
Snake Rescue
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में मॉनसून के आगमन के साथ ही सांपों का दिखना एक आम बात हो गई है. लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग है. बरसात के मौसम में अब तक सैकड़ों की संख्या में सांप देखे गए हैं जिनमें से वाइल्डलाइफ एसओएस ने 100 सांपों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है. यह मौसम सांपों के लिए एक तरफ जीवन-मरण का प्रश्न बन गया है क्योंकि उनके प्राकृतिक जगहों में पानी भर रहा है. वहीं दूसरी तरफ इंसानों के लिए चिंता का कारण भी बना हुआ है. विश्व सर्प दिवस के मौके पर वाइल्डलाइफ एसओएस की ताजा रिपोर्ट ने इस गंभीर मुद्दे को फिर से सामने लाया है.