लेटेस्ट न्यूज़

आगरा का शिवम गुरुग्राम से उठा लाया एक बच्चा और उसकी मां संतोष ने उसे घर में छिपा लिया, इन दोनों ने कर रखी थी शॉकिंग प्लानिंग

गुरुग्राम से अगवा किए गए 6 साल के बच्चे को पुलिस ने आगरा से बरामद कर लिया. आरोपी शिवम और उसकी मां मनोज अमीर दंपत्ति को बेचने की योजना बना रहे थे. जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Gurugram child rescue from Agra
Gurugram child rescue from Agra
social share
Google CTA

Agra news: हरियाणा के गुरुग्राम से अगवा किए गए छह साल के मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस अपहरण की साजिश किसी गैंग ने नहीं, बल्कि मां-बेटे की उस जोड़ी ने रची थी, जो खुद आगरा के मध्यमवर्गीय इलाके में रहती है. गुरुग्राम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है.