आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट्स खरीदने के लिए 7 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन... ताजमहल से इसकी दूसरी है सिर्फ इतनी
Agra ADA Atalpuram Township: आगरा में ADA अटलपुरम टाउनशिप बना रहा है. प्राधिकरण ने कहा है कि टाउनशिप में अगर लोग प्लॉट्स खरीदना चाहते हैं तो वह 7 नवंबर तक janhit.upda.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

ADA Atalpuram Township
Agra ADA Atalpuram Township Update: दीपावली के त्योहारी अवसर पर आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने शहर में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए एक नई आवासीय योजना की घोषणा की है. प्राधिकरण ने अपनी महत्वाकांक्षी 'अटलपुरम टाउनशिप' परियोजना के तहत फेज 1 के सेक्टर 2 और 3 में प्लॉट्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.
