लेटेस्ट न्यूज़

29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट पर प्लॉट... ADA की अटलपुरम टाउनशिप में EWS के लिए खास मौका

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने अपनी महत्वाकांक्षी अटलपुरम टाउनशिप योजना के फेज-1, सेक्टर-1 में प्लॉट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Atalpuram Township
Atalpuram Township
social share
google news

Agra ADA Atalpuram Township News: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने अपनी महत्वाकांक्षी अटलपुरम टाउनशिप योजना के फेज-1, सेक्टर-1 में प्लॉट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में जो लोग आगरा में घर बनाने का सपना देख रहे हैं वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदकों को केवल ADA के जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ ₹1100 का शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा जो कि नॉन-रिफंडेबल होगा.