लेटेस्ट न्यूज़

पूजा पाल पर शिवपाल यादव ने ये क्या कह दिया... बता दिया आगे क्या होने वाला है उनके साथ

सपा महासचिव शिवपाल यादव का भी रिएक्शन सामने आया है. शिवपाल यादव ने पूजा पाल को लेकर कहा कि उनका हाल भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जैसा होगा और वह अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी. 

ADVERTISEMENT

Pooja Pal and Shivpal Yadav
Pooja Pal and Shivpal Yadav
social share
Google CTA

प्रयागराज के चायल विधानसभा सीट से विधायक रहीं पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बता दें कि पूजा पाल ने बीते दिन सीएम योगी की जमकर तारीफ की थी. ऐसे में सपा ने इसे पार्टी विरोधी बताते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था. इसके बाद पूजा पाल ने सपा पर जमकर हमला बोला था. इस बीच सपा महासचिव शिवपाल यादव का भी रिएक्शन सामने आया है. शिवपाल यादव ने पूजा पाल को लेकर कहा कि उनका हाल भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जैसा होगा और वह अब कभी विधायक नहीं बन पाएंगी.