पिता के रहते मां यशोदा ने कर ली दूसरी शादी, नफरत की आग में आगरा के कौशल ने स्कॉर्पियो से ही कुचल दिया!
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से विचलित कर देने वाली खबर आई है. यहां आगरा के रहने वाले 29 साल के कौशल ने अपनी मां यशोदा की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने पिता के रहते हुए दूसरी शादी कर ली.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से विचलित कर देने वाली खबर आई है. यहां आगरा के रहने वाले 29 साल के कौशल ने अपनी मां यशोदा की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने पिता के रहते हुए दूसरी शादी कर ली.ऐसे में वो मन ही मन अपनी मां से नफरत करने लगा. धीरे-धीरे उसकी नफरत इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी मां की हत्या की साजिश रच डाली. वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी कौशल अपनी मां को बाइक पर बिठाकर दवा के लिए ले गया. इस दौरान उसने अपने दो दोस्तों की मदद से मां को स्कॉर्पियो से रौंद दिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारे बेटे और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.