आगरा में पत्नी कमरे में जबकि पति बाथरूम में खत्म करने जा रहा था जिंदगी...बच्चों ने दोनों को ऐसे बचा लिया
Agra News: आगरा थाना क्षेत्र के सूरज नगर इलाके में एक दंपती के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया. दावा है कि पहले पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया और फिर पति ने भी गुस्से में आकर बाथरूम में खुद को बंद कर हाथ की नस काट ली. फिर बच्चों ने दोनों को ऐसे बचा लिया.
ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की मायके जाने की जिद ने घरेलू विवाद का ऐसा रुख ले लिया कि बात आत्महत्या तक पहुंच गई. मंगलवार रात न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सूरज नगर इलाके में एक दंपती के बीच मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया. दावा है कि पहले पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या का प्रयास किया और फिर पति ने भी गुस्से में आकर बाथरूम में खुद को बंद कर हाथ की नस काट ली. इस भयानक मंजर के बीच दंपति के बच्चों ने सूझबूझ दिखाई. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी.

