मैं उसका पहला मरीज और वो मेरी आखिरी डॉक्टर...ये लिखकर आगरा में 30 साल के रोहित ने खुद को खत्म कर लिया
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 30 साल के इंजीनियर रोहित कुमार ने एक होटल में आत्महत्या कर ली. रोहित मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था. उसका शव होटल के कमरे में मिला था.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 30 साल के इंजीनियर रोहित कुमार ने एक होटल में आत्महत्या कर ली. रोहित मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था. उसका शव होटल के कमरे में मिला था. पुलिस को मौके से एक पेन ड्राइव और सुसाइड नोट मिला है जिसमें रोहित ने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि उसकी बॉडी को किसी भी रिश्तेदार या परिवार वालों को ना दिया जाए.
