रास्ते से हटो मैं थप्पड़ मार दूंगी...आगरा में नर्स सुनीता ने फाड़ दिया पीएम मोदी के फोटो वाला बैनर, मच गया बवाल
उत्तर प्रदेश के आगरा लेडी लॉयल महिला अस्पताल में एक नर्स सुनीता सागर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नर्स गुस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले जन औषधि केंद्र के बैनर को जबरदस्ती उतार कर डस्टबिन में फेंकती हुई नजर आ रही है.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा लेडी लॉयल महिला अस्पताल में एक नर्स सुनीता सागर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नर्स गुस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले जन औषधि केंद्र के बैनर को जबरदस्ती उतार कर डस्टबिन में फेंकती हुई नजर आ रही है. वहीं इसका विरोध करने पर नर्स ने लोगों को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी और अपशब्द कहकर चली गई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
