लेटेस्ट न्यूज़

ताजमहल घूमने आई 2 विदेशी लड़कियों ने पहन रखी थी साड़ी, कुछ ऐसा हुआ कि लेनी पड़ी लेडी सिपाही की मदद

ताजमहल घूमने आईं इटली की दो महिला पर्यटकों की साड़ी अचानक खुल गई. ऐसे में वो बार-बार साड़ी संभालने और बांधने की कोशिश कर रही थीं.  लेकिन फिर भी वो अपनी साड़ी नहीं संभाल पा रही थीं. इस बीच मौके पर मौजूद ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी ने उनकी मदद की.

ADVERTISEMENT

Agra Viral Video
Agra Viral Video
social share
google news

उत्तर प्रदेश में आगरा के ताजमहल घूमने आईं इटली की दो महिला पर्यटकों की साड़ी अचानक खुल गई. ऐसे में वो बार-बार साड़ी संभालने और बांधने की कोशिश कर रही थीं. लेकिन फिर भी वो अपनी साड़ी नहीं संभाल पा रही थीं. इस बीच मौके पर मौजूद ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी ने उनकी मदद की. सिपाही ने ना केवल विदेशी पर्यटकों को साड़ी ठीक से पहनाई बल्कि प्लेट्स बनाना और पल्लू को संभालना भी सिखाया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.