लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद आगरा में हुई बड़ी कार्रवाई, 2 फैक्ट्रियों से 1535 बैग अमोनियम नाइट्रेट बरामद

दिल्ली में अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट के बाद आगरा प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. बाह तहसील के कमतरी क्षेत्र में छापेमारी कर दो फैक्ट्रियों से 1535 बैग अमोनियम नाइट्रेट बरामद किए गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

दिल्ली में अमोनियम नाइट्रेट से हुए आतंकी विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है. देशभर में संवेदनशील केमिकल्स की मूवमेंट और स्टोरेज पर निगरानी तेज की गई है. इसी सतर्कता के बीच आगरा प्रशासन को मिली सूचना ने हलचल बढ़ा दी. संदेह था कि कृषि अनुदानित फर्टिलाइजर को इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए अवैध रूप से स्टोर किया जा रहा है. इस सूचना की पुष्टि करते हुए प्रशासन ने बाह तहसील के कमतरी क्षेत्र में छापेमारी की जहां दो फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ.