Agra new cricle rate: आगरा में 8 साल बाद बढ़ाया गया सर्किल रेट, इन इलाकों में 40% तक महंगे हो जाएंगे मकान-दुकान और जमीन
Agra New Circle Rate: उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला प्रशासन ने आठ साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला लिया है. सोमवार से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा. इसके बाद जमीन, मकान और दुकान खरीदना 40 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा.
ADVERTISEMENT

Agra New Circle Rate
Agra New Circle Rate: उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला प्रशासन ने आठ साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला लिया है. सोमवार से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा. इसके बाद जमीन, मकान और दुकान खरीदना 40 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा. बता दें कि सर्किल रेट में हुई वृद्धि का सीधा असर संपत्ति खरीदने वालों पर पड़ेगा. अब पंजीकरण और स्टांप शुल्क भी ज्यादा देना होगा. नए सर्किल रेट लागू होने के साथ ही अब फव्वारा में दुकान की कीमत 1.95 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर और संजय प्लेस में 1.84 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर हो जाएगी. वहीं एमजी रोड, कमला नगर, जयपुर हाउस और फतेहाबाद रोड समेत अन्य जगहों में भी संपत्ति खरीदने पर जनता की जेब और ढीली होगी.