लेटेस्ट न्यूज़

आगरा की बबली ने 6 साल पहले पति को मारा अब ससुर को भी इसने निपटा दिया, प्रेमी प्रेम सिंह का हुआ ये हाल

आगरा के थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में बीते दिन खेत में एक 70 साल के बुजर्ग के शव मिलने से हडकंप मच गया था. इस मामले में अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

आगरा के थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में बीते दिन खेत में एक 70 साल के बुजर्ग के शव मिलने से हडकंप मच गया था. इस मामले में अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका गया था. पुलिस जांच में पता चला कि इस हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसकी बुजुर्ग की बहू बबली थी. इस हत्या में बबली के साथ उसका कथित प्रेमी प्रेम सिंह भी शामिल था जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है.