लेटेस्ट न्यूज़

पति को मारा, बाथरूम में दफनाया और बिछा दीं टाइल्स... आगरा में 45 दिन बाद खुली रूबी की पोल, पति सुरेंद्र शर्मा का सड़ा-गला शव निकाला गया

Agra Bathroom Murder Mystery: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. सिकंदरा में 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा पिछले 45 दिनों से लापता थे, लेकिन जब पुलिस ने उनके ही घर के बाथरूम का फर्श तुड़वाया तो नीचे से उनकी लाश बरामद हुई. कातिल पत्नी ने शव को दफनाकर ऊपर नई टाइल्स लगवा दी थीं. पढ़िए इस क्राइम थ्रिलर इनसाइड स्टोरी का पूरा सच.

ADVERTISEMENT

Agra Murder Mystery Solved
Agra Murder Mystery Solved
social share
Google CTA

आगरा से सामने आई एक खबर की स्क्रिप्ट किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म जैसी है, लेकिन हकीकत बेहद खौफनाक. यहां एक हत्याकांड ने पुलिसिया तफ्तीश से लेकर स्थानीय लोगों तक के होश उड़ा दिए हैं. करीब 45 दिनों तक जिस शख्स की तलाश में परिवार और रिश्तेदार खाक छान रहे थे, उसका राज कहीं दूर नहीं, बल्कि उसके अपने ही घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफन था. जब पुलिस ने हथौड़े चलाकर फर्श को तुड़वाया, तो नीचे से गायब सुरेंद्र कुमार शर्मा का शव बरामद हुआ.