लेटेस्ट न्यूज़

आगरा की अटलपुराम टाउनशिप का होगा अब विस्तार, ADA ने तैयार कर लिया है ये बड़ा प्लान, देखें डिटेल्स

Agra Atalpuram Township News: आगरा विकास प्राधिकरण ने टाउनशिप का विस्तार करने का फैसला किया है. मालूम हो कि पहले फेज के सेक्टर एक के 322 भूखंडों के लिए बुकिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में आवेदन आए जिनमें से 283 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जा चुका है.

ADVERTISEMENT

Agra Atalpuram Township
Agra Atalpuram Township
social share
google news

ADA Atalpuram Township: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) अपनी महत्वाकांक्षी आवासीय योजना 'अटलपुरम टाउनशिप' को और बड़ा बनाने जा रहा है. एडीए ने टाउनशिप का विस्तार करने का फैसला किया है. इसके तहत ग्वालियर रोड पर ककुआ-भांडई में विकसित हो रही इस टाउनशिप के लिए भांडई में किसानों से 41 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि खरीदी जाएगी. इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य टाउनशिप को सीधे NH-44 से जोड़ना और इसकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है.​