आगरा में निकाह के 2 घंटे बाद बदले दूल्हे के तेवर, बस ये डिमांड पूरी न होने पर दे दिया तीन तलाक
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से फिर एक बार तीन तलाक का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां दहेज में कार न…
ADVERTISEMENT

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से फिर एक बार तीन तलाक का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां दहेज में कार न मिलने के कारण एक दूल्हे ने निकाह के 2 घंटे बाद ही दुल्हन को तलाक दे दिया. फिर इसके बाद दुल्हन को निकाह के मंडप में छोड़कर बारात वापस चली गई. वहीं, दुल्हन के भाई ने दहेज लोभियों के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है.