UPTak Baithak Logo

कार्यकर्ता कर रहे थे 'अनुशासन में न रहकर' बयानबाजी! राजा भैया ने साफ-साफ दे दी ये चेतावनी

यूपी की एक और ऐसी पार्टी है जो किसी भी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ रही है. यह पार्टी कोई नहीं बल्कि कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की है.

ADVERTISEMENT

राजा भैया
राजा भैया (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग (19 अप्रैल) में अब कुछ ही दिन बचे हैं, जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं. इस बीच यूपी में भी चुनावी माहौल गर्म है. यहां भाजपा के नेतृत्व वाले NDA और सपा के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है. वहीं, मायावती की बसपा ने किसी भी गठबंधन के साथ चुनाव ल लड़ने का ऐलान किया है. दूसरी तरफ यूपी की एक और ऐसी पार्टी है जो किसी भी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ रही है. यह पार्टी कोई नहीं बल्कि कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की है. बता दें कि इस बीच राज भैया के कार्यकर्ता पार्टी को लेकर बयानबाजी कर रहे थे, जिसके बाद अब उन्हें नसीहत दे दी गई है.