लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर में धंनजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने आज 4 में से 2 ही सेट क्यों दाखिल किए? क्या है वजह

Dhananjay Singh & Shrikala Singh News: जौनपुर सीट से बसपा प्रत्याशी और धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने आज (बुधवार) अचानक बिना किसी तैयारी के ही दो नामांकन सेट दाखिल कर दिए...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Dhananjay Singh & Shrikala Singh News: जौनपुर सीट से बसपा प्रत्याशी और धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने आज (बुधवार) अचानक बिना किसी तैयारी के ही दो नामांकन सेट दाखिल कर दिए. ऐसी खबर मिली है कि बाकी के दो नामांकन सेट 4 मई को धनंजय सिंह की मौजूदगी में दाखिल किए जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, श्रीकला ने पंडितों से शुभ मुहूर्त निकलवाया था, जिसके चलते उन्होंने आज नामांकन दाखिल करने का शुभ घड़ी में दो सेट दाखिल किए. नामांकन के अन्य दो सेट वह 4 मई को दाखिल किए जाएंगे.