लेटेस्ट न्यूज़

लोकसभा चुनाव के बाद वरुण का सियासी भविष्य क्या होगा? मेनका गांधी ने बताया आगे का प्लान

टिकट कटने के बाद से वरुण के सियासी भविष्य को लकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है. सवाल यही है कि वरुण अब आगे क्या करेंगे. जब इसे मुद्दे पर जब वरुण की मां और सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी से सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब भी दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varun Gandhi News: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में जिस नेता की खूब चर्चा हुई, उनका नाम वरुण गांधी है. दरअसल, पीलीभीत के मौजूदा सांसद वरुण का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार टिकट काट दिया था. पार्टी ने वरुण की जगह यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. टिकट कटने के बाद से वरुण के सियासी भविष्य को लकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है. सवाल यही है कि वरुण अब आगे क्या करेंगे. जब इसे मुद्दे पर जब वरुण की मां और सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी से सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब भी दिया. अब आप खबर में आगे जानें उन्होंने क्या कहा?