UP Loksabha Election 7th Phase: सातवें फेज में 2019 में कैसा था BJP का प्रदर्शन? इस बार किसका पलड़ा भारी
UP Loksabha Election 7th Phase: आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर भी मतदान होगा, जिनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

UP Loksabha Election 7th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम दौर में आ गया है. आखिरी चरण के लिए इस बार 1 जून को मतदान होगा और फिर 4 जून को मतगणना होगी. आखिरी चरण में यूपी की 13 सीटों पर भी मतदान होगा, जिनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं. इस बार इन 13 सीटों पर 144 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन 13 सीटों के लिए 495 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा था, लेकिन जांच के बाद सिर्फ 150 उम्मीदवार ही योग्य पाए गए. बाद में 6 उमीदवारों ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया और नामांकन वापस ले लिया. बता दें कि इन सीटों पर आज यानी 30 मई की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा.