UP Exit Poll 2024 : यूपी में 2019 के नतीजों के कितने करीब थे एग्जिट पोल के आंकड़े, क्या होगा इस बार?
UP Lok Sabha Elections Exit Poll : लोकसभा चुनावों की वोटिंग खत्म होने के बाद एक जून को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे. उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भी अनुमान इसी दिन सामने आएंगे.
ADVERTISEMENT

UP Lok Sabha Elections Exit Poll
UP Lok Sabha Elections Exit Poll : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छह चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. राज्य में अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. राज्य में अब तक 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. जबकि अभी 13 सीटों पर सातवें और अंतिम चरण के दौरान एक जून को वोटिंग होगी. लोकसभा चुनावों की वोटिंग खत्म होने के बाद एक जून को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे. उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भी अनुमान इसी दिन सामने आएंगे. उत्तर प्रदेश को लेकर 2019 में आए एग्जिट पोल कितने सटीक थे आइए जानते हैं.