अमेठी में स्मृति ईरानी का नामांकन आज, राहुल के लिए मुश्किलें 2019 की तरह बरकरार, समझिए कैसे
अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी आज अपना नामांकन करने जा रही हैं. ऐसी चर्चाएं हैं कि आज कांग्रेस भी राहुल गांधी को अमेठी से प्रत्याशी धोषित कर सकती है. माना जा रहा है कि अगर राहुल यहां से फिर चुनाव लड़ते हैं, तो उनके लिए 2019 की तरह की मुश्किलें बरकरार हैं.
ADVERTISEMENT

Smriti Irani, Rahul Gandhi
Smriti Irani And Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर सभी की नजर बनी हुई है. दरअसल आज केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी, एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अमेठी से नामांकन भर रही हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी तक अमेठी से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. चर्चाएं हैं कि राहुल गांधी साल 2019 में मिली हार को भुलाकर अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं. दरअसल अमेठी की सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है.