लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं में चाचा शिवपाल ने दे दी अखिलेश को टेंशन, आदित्य पर नहीं माने सपा चीफ तो क्या होगा?

मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर के बाद अब बदायूं लोकसभा सीट सपा के लिए सिर दर्द बन गई है. दरअसल शिवपाल सिंह यादव चाहते हैं कि बदायूं से उनके बेटे आदित्य यादव चुनाव में खड़े हो. मगर यहां से अखिलेश यादव ने शिवपाल को टिकट दिया है. अब बदायूं सीट शिवपाल के लिए नाक का सवाल बन गई है.

ADVERTISEMENT

UP Lok Sabha Chunav 2024
सपा चीफ अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव
social share
Google CTA

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव का रण अब बेहद करीब है. सभी राजनीति दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. मगर लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर सिर फुटव्वल की स्थिति है. पहले रामपुर और मुरादाबाद में सीट को लेकर काफी तमाशा हुआ और अब मेरठ और बदायूं में सीट को लेकर तमाशा हो रहा है.