लेटेस्ट न्यूज़

अपनी जगह बेटे आदित्य को बदायूं से क्यों चुनाव लड़ाना चाहते हैं शिवपाल? अखिलेश अब क्या करेंगे

गुन्नौर में कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को बदायूं से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है.

ADVERTISEMENT

बदायूं में सपा बदल सकती है प्रत्याशी (फाइल फोटो)
बदायूं में सपा बदल सकती है प्रत्याशी (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

UP Political News: गुन्नौर में कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को बदायूं से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ है. बता दें कि सपा ने यहां से शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है. मगर ऐसी चर्चा है कि कार्यकर्ता शिवपाल के बेटे आदित्य को यहां से उम्मीदवार बनाना चाहते हैं. वहीं, प्रस्ताव के पास होने के बाद से आदित्य एक्शन मोड में आ गए हैं. शिवपाल यादव की गैर मौजूदगी में उन्होंने फिलहाल बदायूं के चुनाव प्रचार की कमान भी संभाल ली है. जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव की हरी झंडी मिल चुकी है. मगर परिवारवाद का आरोप जोर न पकड़ ले, इसलिए फिलहाल दो चरणों के चुनाव के नामांकन तक इस ऐलान को रोका गया है. चर्चा है कि जल्द ही आदित्य यादव के नाम का ऐलान हो सकता है.