लेटेस्ट न्यूज़

बेघर है और बेचारे की किस्मत खराब है…नगीना में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर खूब भड़के आकाश आनंद

बसपा चीफ मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने नगीना लोकसभा में जनसभा करके बीएसपी के चुनाव प्रचार की शुरूआत की है. बता दें कि आकाश आनंद ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर खूब सियासी हमले किए हैं.

ADVERTISEMENT

Mayawati, Akash Anand, Chandrashekhar Azad
मायावती के भतीजे आकाश आनंद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद
social share
Google CTA

Up Politics: आज बहुजन समाज पार्टी और उसके समर्थकों के लिए बड़ा दिन है. दरअसल आज बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के भविष्य आकाश आनंद ने अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया है. आकाश आनंद ने नगीना लोकसभा क्षेत्र में अपनी पहली जनसभा की. बता दें कि आकाश की इस सभा पर सभी की नजर थी, क्योंकि नगीना लोकसभा सीट से ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.