पिछले दिनों चंद्रशेखर आजाद ने ललकारा था, अब अखिलेश यादव ने उनके साथ नगीना में कर दिया खेल!
सपा ने जिन 7 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें नगीना लोकसभा सीट (Nagina Lok Sabha Chunav) भी शामिल हैं. ये सीट इसलिए खास है क्योंकि इस सीट से भीम आर्मी चीफ प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.
ADVERTISEMENT

चंद्रशेखर आजाद और अखिलेश यादव
Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से सिर्फ एक दिन पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने लोकसभा की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इससे पहले सपा ने 30 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी. ऐसे में अब तक सपा 37 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम सामने ला चुकी है. आज यानी शुक्रवार के दिन सपा ने जिन 7 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें नगीना लोकसभा सीट (Nagina Lok Sabha Chunav) भी शामिल हैं. ये सीट इसलिए खास है क्योंकि इस सीट से भीम आर्मी चीफ प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.