सपा के सर्वे में यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीत रहा INDIA गठबंधन? एक-एक सीट की लिस्ट देखिए
Uttar Pradesh Loksaha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजें आने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है. सात चरणों में चले लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव (फ़ाइल फोटो)
Uttar Pradesh Loksaha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजें आने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है. सात चरणों में चले लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के नतीजों पर सबकी निगाहें हैं. उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. वहीं नतीजों के पहले उत्तर प्रदेश को लेकर समाजवादी पार्टी का सर्वे सामने आया है, जिसमें इंडिया गठबंधन रिकॉर्ड सीटें हासिल करती दिख रही है.