लेटेस्ट न्यूज़

जानें कौन हैं बृजभूषण के बेटे करण भूषण जिन्हें BJP कैसरगंज से दे सकती है टिकट?

Karan Bhushan Singh News: सूत्रों के सवाल से एक बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) को टिकट दे दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Karan Bhushan Singh News: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है. इसकी वजह खुद यहां के भाजपा के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं. दरअसल, यूपी में अबतक भाजपा ने 80 में से 73 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. जिन दो सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, उनमें कैसरगंज और रायबरेली सीट शामिक है. मगर अब सूत्रों के सवाल से एक बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) को टिकट दे दिया है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में जानिए कौन हैं करण भूषण सिंह?