लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली के ये शख्स गयासुद्दीन को बताने लगे मोतीलाल नेहरू का पिता, क्या आप भी यही जानते हैं?

जवाहर लाल नेहरू के दादा का नाम गयाउद्दीन गाजी नेहरू था? ये बात कभी ना कभी आपने भी सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर पढ़ी होगी. इसी बीच रायबरेली में चुनावी कवरेज के दौरान एक शख्स ने नेहरू और गयाउद्दीन गाजी को लेकर बड़ा दावा कर दिया. अब ये वीडियो वायरल हो गया है. मगर इसकी सच्चाई कुछ और ही है.

ADVERTISEMENT

Raebareli, Raebareli Lok Sabha Seat, Motilal Nehru, Jawaharlal Nehru, Nehru Gandhi Family, Raebareli Chunav, Rahul Gandhi, Congress, UP News, Lok Sabha Chunav, Lok Sabha Chunav 2024, UP Viral, Viral News
Raebareli Lok Sabha Seat
social share
google news

UP News: देश की आजादी का संघर्ष हो या आजादी के बाद देश की राजनीति, नेहरू-गांधी परिवार अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. पंडित मोतीलाल नेहरू से लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय-राजीव गांधी ऐसे कई नाम हैं, जिनका नाम भारतीय इतिहास में लिखा जा चुका है. मगर पिछले कुछ समय से नेहरू-गांधी परिवार को लेकर एक झूठ समाज में अपनी गहरी पैठ बना चुका है. इस झूठ का आलम ये है कि बहुत से लोग इसे सच मानने लगे हैं.