बताओ ये खेल हमें समझ में नहीं आता क्या...धनंजय सिंह का नाम लिए बिना क्या-क्या बोले अखिलेश
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में वैसे तो कई लोकसभा सीटें हैं, मगर इन दिनों जौनपुर सीट सुर्खियों में है. चर्चा होने का कारण जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह हैं. अब अखिलेश ने धनंजय सिंह का नाम लिए बना बड़ा बयान दिया है. जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा?
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में वैसे तो कई लोकसभा सीटें हैं, मगर इन दिनों जौनपुर सीट सुर्खियों में है. चर्चा होने का कारण जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह हैं. दरअसल, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद धनंजय सिंह ने जौनपुर से चुनाव लड़ने की बात कही. फिर चर्चा यह चली कि वो कौनसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. अटकलें लगाई गईं कि उन्होंने सपा से टिकट की मांग की, पर उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया. इस बीच धनंजय सिंह को जेल हो गई और इसी दौरान बसपा ने उनकी पत्नी श्रीकला को टिकट दे दिया. जब धंनजय जमानत पर बाहर आए तो बसपा ने श्रीकला का टिकट काट दिया. और धनंजय सिंह ने फिर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया. अब इस पूरे घटनाक्रम पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने धनंजय सिंह का नाम लिए बिना तंज के तीर चलाए हैं. जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?