Axis My India exit poll UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की सभी 80 सीटों पर कौन जीत रहा?
Axis My India exit poll UP Lok Sabha Election 2024: यूपी तक आपके लिए लेकर आया है यूपी की 80 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल. आप इस खबर में नोएडा से बलिया समेत मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ से लेकर गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली, पीलीभीत, बदायूं, बरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, अमरोहा, बांदा, हमीरपुर, झांसी, घोसी, लखनऊ, कानपुर जैसे यूपी की हर लोकसभा सीट का एग्जिट पोल देख सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Axis My India exit poll UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की सभी 80 सीटों का एग्जिट पोल देखिएAxis My India exit poll UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों सहित देश की 543 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. सारे टॉप एग्जिट पोल यूपी सहित देश के तमाम अलग-अलग राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके एनडीए गठबंधन की जीत का प्रिडिक्शन कर रहे हैं. सबसे सटीक एग्जिट पोल के लिए मशहूर एजेंसी एक्सिस माई इंडिया ने इंडिया टुडे के साथ मिलकर अपना फाइनल एग्जिट पोल का आंकड़ा जारी कर दिया है. इसके मुताबिक बीजेपी और एनडीए को 361 से 401 सीटों का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को 131 से 166 सीटें मिलने का आकलन किया गया है. इस हिसाब से एग्जिट पोल की मानें तो पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए तैयार हैं. आप इस फाइनल आंकड़े को यहां नीचे विस्तार से देख सकते हैं. यूपी लोकसभा रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.