लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं से चुनाव लड़ रहे शिवपाल के बेटे आदित्य के पास कितना है कैश? जानें संपत्ति का पूरा ब्यौरा

बदायूं संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आदित्य यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aditya Yadav Affidavit News: बदायूं संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आदित्य यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर बदायूं के पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे. सपा ने रविवार को बदायूं सीट पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव की जगह उनके पुत्र आदित्य यादव को उम्मीदवार घोषित किया था. सोमवार को आदित्य यादव ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया. इस बीच आदित्य यादव द्वारा दाखिल एफिडेविट सामने आया है. आइए खबर में आपको उस जानकारी के बारे में बताते हैं, जो आदित्य के एफिडेविट से निकलकर सामने आई है.