लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में BJP और राहुल-अखिलेश की जोड़ी में कौन आगे? प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव का कैलकुलेशन चौंका देगा

Lok Sabha Election 2024 :  छठे चरण की वोटिंग से पहले राजनीति विश्लेषक प्रशांत किशोर, प्रोफेसर और राजनैतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने बीजेपी के उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के जीतने के दावे पर अपनी राय रखी है. आइए जानते हैं उनका क्या अनुमान है. 

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor And Yogendra Yadav
Prashant Kishor And Yogendra Yadav
social share
google news

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम दो चरणों का मतदान बाकी है. अंतिम दो चरणों में यूपी के पूर्वांचल की सीटों पर मतदान होना है. पांच चरण के मतदान के बाद छठवें चरण का 25 मई को होगा. बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां अब तक 53 सीटों पर वोटिंग हो गई है, बाकी 27 सीटों पर बचे दो चरण में मतदान होना है. वहीं छठे चरण की वोटिंग से पहले राजनीति विश्लेषक प्रशांत किशोर, प्रोफेसर और राजनैतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने बीजेपी के उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के जीतने के दावे पर अपनी राय रखी है. आइए जानते हैं उनका क्या अनुमान है.