मेरठ की विधवा प्रेमिका के चक्कर में ये शुभम राणा बन गया नकली दरोगा पर अंजाम तक नहीं पहुंच पाया इसका प्रेम!
Meerut Crime News: मेरठ में प्यार के चक्कर में एक युवक शुभम राणा नकली दारोगा बन गया. महिला मित्र से मिलने के लिए वर्दी पहनकर आता था. ससुराल वालों की शिकायत पर पोल खुली; पुलिस ने किया गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News: प्यार में व्यक्ति कुछ भी कर सकता है...इसी कहावत से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है. बता दें कि यहां आशिकी के चक्कर में एक शख्स नकली दारोगा बन गया. उसने बाकायदा वर्दी सिलवाई और इलाके में रोब जमाने लगा. दरअसल, शख्स का मकसद यहां रौब जमाना नहीं था बल्कि वह तो अपनी महिला मित्र का प्यार हासिल करने के लिए ये सब स्वांग रच रहा था. शिकायत मिलने के बाद नकली दारोगा से पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस को नकली दारोगा ने जो बताया उसे जान आप चौंक जाएंगे.

