लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ से दौड़ेंगी 2 नई 'अमृत भारत' ट्रेनें... मालदा और दरभंगा तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, ये है रूट और टाइमिंग्स

2 New Amrit Bharat Express From Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हुई, जो मालदा टाउन (बंगाल) और दरभंगा (बिहार) तक चलेंगी.

ADVERTISEMENT

2 New Amrit Bharat Express From Lucknow
2 New Amrit Bharat Express From Lucknow
social share
Google CTA

2 New Amrit Bharat Express From Lucknow: लखनऊ और इसके आसपास के जिलों के लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन से अब दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया है. ये आधुनिक ट्रेनें उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन और बिहार के दरभंगा से जोड़ेंगी. इनके अलावा, एक तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू की गई है, जो बिहार के बापूधाम मोतिहारी से चलकर लखनऊ होते हुए दिल्ली के आनंद विहार तक जाएगी.